{"_id":"67c06f78197b6235a4081e55","slug":"six-including-children-injured-in-collision-between-truck-and-car-in-basal-una-news-c-93-1-una1002-147268-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसाल में ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसाल में ट्रक और कार की टक्कर में बच्चे समेत छह घायल
Fri, 28 Feb 2025 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 28 Feb 2025 07:25 AM IST
विज्ञापन
बसाल में हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त वाहन।संवाद
धार्मिक यात्रा के लिए लुधियाना से आए श्रद्धालु हुए हादसे के शिकार
हादसे में कार और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसाल गांव में ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक बच्चे सहित छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया।
घायलों की पहचान सर्बजीत सिंह (27) पुत्र सतपाल सिंह निवासी लुधियाना, नीतू (24) पत्नी सर्बजीत, गगनदीप कौर (46) पत्नी राजवीर सिंह, रितेश (24) पुत्र दिलबाग सिंह, परी (6) पुत्री सर्बजीत सिंह, भीरो (3) पुत्री सर्बजीत सिंह सभी निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया है। वहीं मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य के लुधियाना के श्रद्धालु कार में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर आए थे। जब वे वापस जा रहे थे तो बसाल में खनन सामग्री से लोड एक ट्रक के साथ कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस टीम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंची और घायलों का बयान कलमबद्ध किए।
विज्ञापन
हमीरपुर के बिझड़ निवासी ट्रक चालक ने बताया कि वह रेत लोड कर मुख्य सड़क मार्ग पर पहुंचा ही था। इस दौरान कार चालक ने बिल्कुल गलत दिशा में आकर ट्रक को टक्कर मार दी। चालक ने बताया कि कार चालक ने ब्रेक भी नहीं लगाया। ऐसा लगा कि उसे नींद आ गई हो। कहा कि उसने ट्रक को सड़क से बिल्कुल एक साइड कर दिया। इसके बावजूद कार तेज गति में आकर ट्रक से टकरा गई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं।