फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Six football players received incentive amount of Rs 15,000 each

Una News: फुटबॉल की छह खिलाड़ियों को मिली 15-15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

Thu, 22 Aug 2024 02:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 22 Aug 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Six football players received incentive amount of Rs 15,000 each
फुटबाल में प्रोत्साहन रा​शि प्राप्त करने वाली ​खिलाड़ी
सभी खिलाड़ी खेल चुकी हैं कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। फुटबाल खेल में अव्वल रहीं छह खिलाड़ियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि जारी कर दी गई है। हिमाचल युवा सेवा व खेल विभाग की ओर से इन खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार 15000 रुपये प्रति खिलाड़ी प्रदान किया गया है।
प्रोत्साहन राशि को पाकर खिलाड़ियों के चेहरे गदगद हैं। फिलहाल 15000-15000 रुपये हिमाचल सरकार से रिया शर्मा, मीनू दत्ता, सुरीया, सुमन कुमारी, अदिती भाटिया, प्रिया को प्राप्त हुए हैं। इससे पूर्व ये खिलाड़ी प्रदर्शनी मैच के दौरान कटरा जम्मू में बेहतरीन प्रदर्शन के बलबूते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने खेल चुकी हैं। सभी खिलाड़ी शुकराना फुटबॉल अकादमी खड्ड के साथ जुड़ी हुई हैं, जबकि स्थानीय गांवों की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

फुटबाल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में धाक जमाने पर इन खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि के लिए सूचिबद्ध किया गया था। इसके बाद इन सभी की सूची जिला खेल विभाग के पास पहुंची। अब इस राशि का वितरण पात्र खिलाड़ियों में किया गया है। अकादमी के माध्यम से महिला फुटबॉल में 30 से ज्यादा खिलाड़ी सीनियर नेशनल, जूनियर नेशनल व सब जूनियर नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता खेल चुकी हैं। पंजाब के कई टूर्नामेंट में विजेता होने का गौरव हासिल भी कर चुकी हैं। एनएचपीसी से दो खिलाड़ी मीनू दत्ता और सुरीया कुमारी को तीन साल तक लगातार 10,000 रुपये प्रति महीना मिल रहा है। ऑल इंडिया एमआर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भी इसी अकादमी की टीम ने जीत दर्ज की है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय फुटबाल कोच दीपक शर्मा और उनकी पत्नी नंदिता शर्मा को दिया है, जो खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करती हैं। नंदिता शर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व युवा सेवा एवं खेल विभाग का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed