फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   six devotees injuured in accident

सड़क हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल

Fri, 30 Sep 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना Updated Fri, 30 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
six devotees injuured in accident
दुर्घटना

अंब-ऊना हाईवे पर बसाल के समीप पेश आए सड़क हादसे में कार में सवार करीब आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।  हादसे में एक महिला श्रद्धालु के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसा कार के आगे अचानक आवारा पशु के आ जाने के चलते पेश आया है। जानकारी के मुताबिक कांगड़ा का एक परिवार कार में ऊना से ज्वालाजी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। बसाल पहुंचने पर अचानक गाड़ी के आगे लावारिस पशु आ गया। हादसे में कार सवार करीब आधा दर्जन श्रद्धालुओं को चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सभी को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां से चार को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल चंचला देवी पत्नी जगदीश राणा निवासी देहरा जिला कांगड़ा और निर्मला पत्नी जगदीश्वर निवासी बैजनाथ का ऊना अस्पताल में उपचार जारी है। एएसपी मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। गौरतलब है कि जिले में लावारिस पशु सड़क हादसों का कारण बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed