{"_id":"681e03652b64cec0a90ad37e","slug":"situation-normal-at-mehatpur-border-keep-an-eye-on-suspicious-vehicles-una-news-c-93-1-ssml1048-153377-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: मैहतपुर बॉर्डर पर हालात सामान्य, संदिग्ध वाहनों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: मैहतपुर बॉर्डर पर हालात सामान्य, संदिग्ध वाहनों पर नजर
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को वाहनों की जांच के लिए किया तैनात
जांच पड़ताल के बाद ही मिल रहा प्रवेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण हालात के चलते पंजाब के साथ लगते ऊना जिला के प्रवेशद्वार मैहतपुर में हालात सामान्य हैं, लेकिन एहतियात के तौर पर पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को संदिग्ध वाहनों की जांच के लिए तैनात कर दिया है। कर्मचारी पंजाब और अन्य राज्यों से आने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रखे हुए हैं। हालांकि, किसी प्रकार की कोई हलचल देखने को नहीं मिल रही।जिले के मैहतपुर शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार पर अमूमन एक ही पुलिस कर्मचारी बिना हथियार के तैनात रहता है, लेकिन वर्तमान हालात के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से दो से तीन अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है जो संदिग्ध वाहनों अथवा लोगों पर नजर रख रहे हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार पंजाब तथा दूसरे राज्यों से हिमाचल में आने वाले प्रत्येक वाहन सामान्य रूप से आ जा रहे हैं, लेकिन संदिग्ध वाहन को पड़ताल के बाद ही उन्हें हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि वर्तमान हालात के मद्देनजर जिला के प्रवेशद्वारों पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। संदिग्ध वाहन हुआ अथवा कोई भी व्यक्ति उन पर पैनी नजर रखी जा रही है।