फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Situation is serious due to water filling in the fields in Panchayat Behad Jaswan

Una News: पंचायत बेहड़ जसवां में खेतों में पानी भरने से हालात गंभीर

Thu, 28 Aug 2025 11:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:52 AM IST
विज्ञापन
Situation is serious due to water filling in the fields in Panchayat Behad Jaswan
किसानों की मक्की और सब्जियों की फसल बर्बाद
विज्ञापन

पुराना पंचायत भवन और शौचालय चारों ओर से पानी में घिरे

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की ग्राम पंचायत बेहड़ जसवां के चक्क गांव में पिछले 20 दिन से खेतों में पानी भरने से हालात गंभीर हो गए हैं। पंचायत घर से सटे खेत तालाब बन गए हैं, जिससे किसानों की मक्की व सब्जियों की फसलें नष्ट हो गई हैं। किसान नवीन कुमार की सब्जियां सड़ गईं, जबकि मुलखराज, अशोक कुमार, विजय कुमार सहित कई किसानों की मक्की सूख चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी निकासी की व्यवस्था न होने से उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई है। दुर्गंध के कारण आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन में बैठना कठिन हो गया है, दुकानदार भी परेशान हैं। पुराना पंचायत भवन और शौचालय चारों ओर से पानी में घिर गए हैं और गिरने का खतरा है। ग्रामीणों के अनुसार नई सड़क ऊंची बनाने से निकासी बंद हो गई है, क्योंकि पहले की पुली निजी भूमि में होने के कारण बंद कर दी गई। अब बारिश का सारा पानी खेतों में भर रहा है। कई शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। ब्लॉक समिति सदस्य राजपाल शर्मा ने इसे पंचायत की नाकामी बताया, वहीं पंचायत प्रधान नीलम कुमारी ने समस्या को गंभीर मानते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed