फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sisters will tie rakhi made of lentils and rice on the wrists of their brothers

Una News: भाइयों की कलाई पर बहनें बांधेंगी दाल और चावल की राखी

Mon, 28 Jul 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 28 Jul 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sisters will tie rakhi made of lentils and rice on the wrists of their brothers
स्वयं सहायता समूह की ओर से बनाई गई दाल और चावल की रा​खी: संवाद - फोटो : संवाद
मिंजर मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बनाईं खास राखियां
विज्ञापन

शुभ मानी जाती है यह राखी, मंदिर में चढ़ाने के लिए भी खरीदी जा रही
रिंपी ठाकुर
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले में इस बार एक अनूठा और पारंपरिक दृश्य देखने को मिल रहा है। वर्षों बाद चंबा की बहनों ने एक बार फिर पुराने रीति-रिवाजों को जीवंत किया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर से तैयार की गई दाल-चावल की राखी मेले में आकर्षण का केंद्र बन गई है। मूंग दाल, मलका दाल, चावल और रंगीन धागों से बनी यह राखी न सिर्फ देखने में सुंदर है, बल्कि इसकी गूंज परंपरा की गहराइयों से जुड़ी है।
महिलाओं शकुंतला, सुमन कुमारी का कहना है कि यह परंपरा उनके बुजुर्गों के समय से चली आ रही है, जब साज-सज्जा वाली राखियों के बजाय शुभ मानी जाने वाली घरेलू वस्तुओं से राखी तैयार की जाती थी। 40 रुपये की कीमत में बिक रही यह राखी मंदिर में चढ़ाने के लिए भी खास तौर पर खरीदी जा रही है। मेले में आने वाले लोग इसे पवित्रता और आत्मीयता का प्रतीक मानते हुए स्टॉलों से ले रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
महिला समूह की मेहनत लाई रंग
महिलाओं ने बताया कि राखी बनाने में उन्हें दो से तीन दिन का समय लगा। यह पहल न केवल परंपरा को फिर से जीवंत कर रही है, बल्कि महिलाओं के लिए आय का साधन भी बन रही है। कभी गांव में बहनें राखी की जगह दाल और चावल से बनी रक्षा-सूत्र बांधती थीं। यह न सिर्फ स्नेह का प्रतीक होता था, बल्कि शुभ और पवित्र भी माना जाता था। मिंजर मेले में लगे स्टॉलों पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने मूंग दाल, चावल और रेशमी धागों से राखियां तैयार कर बाजार में परंपरा की खुशबू फैला दी है। यह राखी सिर्फ भाई की कलाई के लिए नहीं, बल्कि इसे देवी-देवताओं को चढ़ाने के लिए भी खरीद रहे हैं। बता दें कि आठ अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार आ रहा है। इसके चलते महिलाओं ने खुद राखियां बनाकर स्टॉल पर सजा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed