फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Simran first in solo dance and Gurpreet first in solo singing

Una News: सोलो डांस में सिमरन और एकल गायन में गुरप्रीत प्रथम

Wed, 24 Sep 2025 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
Simran first in solo dance and Gurpreet first in solo singing
अंब कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस की रही धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. रेखा शर्मा मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहीं। एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी प्रो. सुरेता तथा डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि एनएसएस की स्थापना युवाओं के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई थी। एनएसएस का आदर्श वाक्य मैं नहीं, बल्कि आप है, जो निस्वार्थ सेवा और सामुदायिक जुड़ाव को दर्शाता है। एनएसएस विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विकास में योगदान करता है तथा युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है। महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, गीत गायन, भाषण प्रतियोगिता और ड्यूट डांस सहित कई सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सोलो डांस में प्रथम सिमरन, द्वितीय पायल, तृतीय दिव्या सूद, एकल गायन में प्रथम गुरप्रीत, द्वितीय अंजली, तृतीय स्थान पर ईशा रहीं। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम राजेश, द्वितीय पल्लवी, तृतीय उमेश रहे। ड्यूट डांस में प्रथम सपना और अंकिता, द्वितीय इशिका और सह-प्रतिभागी, तृतीय सल्विया और रिया रहे। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed