फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Silence spread for second day due to pen down strike of Patwari and Kanungo

Una News: पेन डाउन स्ट्राइक से दूसरे दिन भी सन्नाटा

Sun, 02 Mar 2025 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Silence spread for second day due to pen down strike of Patwari and Kanungo
ऊना में संयुक्त ग्रामीण राजस्व अधिकारी एवं कानूनगो संघ,अपनी वेतन विसंगतियों व अन्य मांगों को ले
कार्यालय तो खुले पर काम न होने से लोग रहे परेशान
विज्ञापन

ऊना/बंगाणा/अंब (ऊना)। पटवारी एवं कानूनगो संघ की पेन डाउन स्ट्राइक जिलाभर में दूसरे दिन भी जारी रही। इससे लोग अपने राजस्व से संबंधित काम नहीं करवा पाए। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की तहसील बंगाणा, उप तहसील बिहडू, उपतहसील जोल में दूसरे दिन भी पटवारी एवं कानूनगो ड्यूटी पर तो आए लेकिन काम नहीं किया। संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ की पेन डाउन स्ट्राइक के कारण तहसील और उपतहसीलों में दूसरे दिन शनिवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। कार्यालय तो खुले लेकिन काम न होने से लोगों को परेशान होना पड़ा। पटवारी एवं कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि संघ ने सरकार से स्टेट कैडर की घोषणा वापस लिए जाने की मांग की है।
इसके साथ ही प्रमुख मांगों को भी माने जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि आज भी 250 पटवारियों ने कानूनगो बनना है और अभी भी पटवारियों की ढाई सौ पोस्ट खाली हैं। 233 कानूनगो के पद खाली हैं। पटवारियों के 255 पद खाली हैं। सरकार ने जो नए पद सेक्शन किए हैं, उसकी अप्वाइंटमेंट का कोई प्रोसेस शुरू नहीं है।
विज्ञापन

प्रमुख मांगें रखीं:
राजस्व बोर्ड की अनुमतियों को शीघ्र लागू किया जाए। कानूनगो पदोन्नति कोटे को 60% से बढ़ाकर 80% किया जाए।
पटवारियों को नियमित करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि वे वेतनमान में सुधार का लाभ उठा सकें। पटवारियों के वेतन में असमानता को समाप्त किया जाए। सेवा में कार्यरत पटवारियों को बिना किसी बाधा के वेतनवृद्धि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश चौधरी ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो संघ को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि राजस्व विभाग के कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए, ताकि प्रशासनिक कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed