{"_id":"60d76b518ebc3e2d9b1b5b17","slug":"silence-in-gagret-market-deserted-roads-una-news-sml374850422","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगरेट बाजार में सन्नाटा, सुनसान रही सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगरेट बाजार में सन्नाटा, सुनसान रही सड़कें
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। गगरेट बाजार में दोपहर के तीन बज रहे हैं। शनिवार का दिन है, धूप तेज है और बाजार में सन्नाटा पसरा है। कभी ग्राहकों से गुलजार रहने वाली सड़कें खाली हैं। दुकानदारों को अभी भी ग्राहकों का इंतजार है। कोरोना कर्फ्यू के बाद भले ही अब स्थिति सामान्य हो रही हो, लेकिन गगरेट बाजार से शनिवार दोपहर बाद रौनक गायब है। सामान्य दिनों में गगरेट चौक में काफी चहल कदमी रहती है। बाजार में सन्नाटा होनेे का कारण लोगों में कोरोना का डर माना जा रहा है। खाली पड़े बाजार में दुकानदार भी दुकानों पर बस ग्राहकों के आने के इंतजार में लगाए बैठे हैं।
बॉक्स
कोरोना की मार से सभी वर्ग त्रस्त : राम कुमार
गगरेट बाजार के व्यापारी राम कुमार ने बताया कि कोरोना की मार से सभी वर्ग त्रस्त हैं। खासकर व्यापारी वर्ग पर मंदे की भारी मार पड़ी है। अनलॉक होने के बाद भी ग्राहक अभी बहुत ही कम हैं। यदि सब कुछ अब ठीक रहा तो आने वाले समय में व्यापार चलने की आस है ।
बॉक्स
बैंकों के कर्ज के बोझ तले दब रहे व्यापारी : विकास विक्की
गगरेट के कारोबारी विकास विक्की का कहना है कि लंबे समय से कोरोना की मार से व्यापारी वर्ग की कमर बुरी तरह से टूट चुकी है। बैंकों के कर्ज के बोझ तले दब रहे व्यापारी वर्ग के लिए सरकार भी कुछ खास नहीं कर पाई है । अब पूरी तरह से अनलॉक तो हो चुका है लेकिन व्यापार को पटड़ी पर आने के लिए अभी समय लगेगा।