फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shruti secured first place

Una News: श्रुति ने हासिल किया पहला स्थान

Tue, 11 Feb 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Shruti secured first place
बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान स्कूल में मंगलवार को हमारी भूमि हमारा भविष्य विषय पर युवा और ईको मयूर क्लब के सदस्यों ने नारा लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा प्रवक्ता भौतिक विज्ञान नें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कहा कि मरुस्थलीकरण से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के अनुसार पृथ्वी ग्रह की 40 प्रतिशत भूमि क्षरित हो चुकी है। जिसका सीधा असर दुनिया की आधी आबादी पर पड़ रहा है। वर्ष 2000 के बाद से सूखे की संख्या और अवधि में 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई, तो 2050 तक दुनिया की तीन-चौथाई से अधिक आबादी सूखे से प्रभावित हो सकती है। प्रतियोगिता में श्रुति नें प्रथम स्थान, नंदिनी नें द्वितीय स्थान तथा मुस्कान नें तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि सुरेंद्र शर्मा नें सभी प्रतिभागियों को इनाम बांट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने मुख्य अतिथि प्रमोद सभी स्टाफ सदस्यों तथा इको क्लब के सदस्यों द्वारा इको क्लब के हर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार जताया। इस मौके पर प्रवक्ता जीव विज्ञान पूनम कुमारी सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed