फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shri Krishna's birth incarnation left the devotees emotional

Una News: श्रीकृष्ण जन्म अवतार ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

Fri, 05 Apr 2024 01:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Fri, 05 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's birth incarnation left the devotees emotional
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की सोहारी पंचायत के गांव पलोह में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। वीरवार को कथा के चौथे दिन भगवान नंद के घर श्रीकृष्ण के जन्म का विस्तार से वर्णन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने कृष्णावतार के दर्शन किए। कथा में आचार्य व्यास ने मत्स्य अवतार, ब्राहम्ण अवतार प्रसंग के व्रतांत को सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा सुन भक्ति प्रेमी अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। आचार्य ने कहा कि मनुष्य को हमेशा सदमार्ग पर चलना चाहिए तभी भगवान की प्राप्ति होती है। कथा के पश्चात श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कथा में कमल देव शर्मा, एचएल शर्मा सेवानिवृत्त एससी, सुभाष शर्मा, सुनील जसवाल, सेवा सिंह, जोगिंद्र शर्मा, मदन लाल शर्मा, सतदेव गौतम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed