फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Showed indomitable courage and bravery in the army: Rajesh

सेना में मनवाया अदम्य साहस और वीरता का लोहा : राजेश

Wed, 07 May 2025 07:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Showed indomitable courage and bravery in the army: Rajesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने कहा कि पहलगाम नरसंहार के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंक के अड्डों को तबाह कर दिया है। भारतीय सेना अदम्य साहस के साथ वीरता से भरी वह सेना है जिसके शौर्य को अब विश्व की वे शक्तियां भी मान रही हैं, जो साधन संपन्न हैं। जब-जब भारतीय सेना को पाकिस्तान ने ललकारा है, तब-तब उसे मुंह की खानी पड़ी है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब एयर स्ट्राइक करके भारतीय सेना ने पाकिस्तान को फिर से छठी का दूध याद करवा दिया है। एयर स्ट्राइक से यह भी साबित हो गया है कि अगर देश का नेतृत्व मजबूत हो तो कोई भी ताकत देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकती। उन वीर सैनिकों को शत-शत नमन जिन्होंने भारत की अस्मिता की रक्षा के लिए पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed