फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shot on two brothers carrying tractor, two injured

मलकीयत जमीन से ट्रैक्टर ले जा रहे दो भाइयों पर चलाई गोली, दोनों घायल

Mon, 05 Apr 2021 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Shot on two brothers carrying tractor, two injured
छर्रे लगने से घायल भाई अस्पताल में उपचाराधीना। - फोटो : Una
हरोली (ऊना)। पालकवाह में मलकीयत जमीन से रेत लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली चालक समेत दो लोगों पर सोमवार देर शाम 81 वर्षीय बुजुर्ग ने गोली चला दी। छर्रे लगने से दो भाई घायल हो गए। उनका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में इलाज चल रहा है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम दो भाई स्वां खड्ड से ट्रैक्टर-ट्राली में रेत भरकर आरोपी की मलकीयत जमीन से जा रहे थे। इस दौरान गांव के 81 वर्षीय मेहर चंद ने ट्रैक्टर चालक को रोका और बहसबाजी की।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में बंदूक चला दी। छर्रे लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान हरोली के हलेड़ा बिलना गांव के लकजिंद्र सिंह (27) और उसके भाई गुरुप्रीत सिंह (31) पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपी मेहर चंद (81) निवासी गांव पालकवाह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed