फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shortage of commercial gas cylinders poses a serious crisis for businessmen

Una News: व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कमी से कारोबारियों के सामने गंभीर संकट

Sun, 22 Mar 2026 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 22 Mar 2026 07:12 AM IST
विज्ञापन
Shortage of commercial gas cylinders poses a serious crisis for businessmen
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना में इन दिनों कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी ने छोटे-बड़े कारोबारियों के सामने गंभीर संकट खड़ा कर दिया है। होटलों, ढाबों, मिठाई की दुकानों और चाय स्टॉल संचालकों को पिछले करीब पांच दिनों से नियमित गैस आपूर्ति नहीं मिल पा रही जिसके चलते उन्हें वैकल्पिक साधनों की ओर रुख करना पड़ रहा है।
हालात ऐसे बन गए हैं कि कई दुकानदार अब डीजल, भट्ठियों और स्टोव का सहारा लेने को मजबूर हैं। इससे न केवल उनके कामकाज की रफ्तार प्रभावित हुई है बल्कि लागत में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि पहले जहां आसानी से सिलिंडर मिल जाते थे, वहीं अब इंतजार करना पड़ रहा है या फिर खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति ने खासतौर पर छोटे व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों की आर्थिक स्थिति को झकझोर कर रख दिया है। ऊना के प्रमुख बाजारों और व्यावसायिक क्षेत्रों में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल और मिठाई की दुकानों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है जबकि चाय और फास्ट फूड स्टाल संचालकों को रोजमर्रा के काम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सैणी स्वीट ऊना के मालिक मोहिंद्र सैणी ने बताया कि गैस सिलिंडर न मिलने के कारण उन्हें मजबूरन डीजल भट्ठी का उपयोग करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि डीजल से काम करना गैस के मुकाबले महंगा होने के साथ-साथ समय लेने वाला भी है, जिससे ग्राहकों को सेवा देने में भी परेशानी आ रही है। वहीं एमसी ऊना के पास चाय स्टाल लगाने वाले गणेश जट्ट ने बताया कि इस तरह की स्थिति उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने कहा कि कमर्शियल सिलिंडर की कमी के चलते उन्हें स्टोव खरीदना पड़ा, जिसकी कीमत भी अब बढ़ चुकी है।
इसके अलावा डीजल का खर्च अलग से बढ़ रहा है, जिससे मुनाफा लगभग खत्म हो गया है। कुलचे-चने की रेहड़ी लगाने वाले मदन लाल ने भी चिंता जताई कि पिछले 20 वर्षों में पहली बार उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उन्हें अपना काम बंद करने पर मजबूर होना पड़ सकता है। इंडेन गैस एजेंसी ऊना के मैनेजर बलवीर सिंह ने सिलिंडर की कमी से इनकार किया है। उनका कहना है कि कमर्शियल सिलिंडर लेने के लिए पंजीकृत उपभोक्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लेटर पैड पर अपनी मांग दर्ज करनी होगी, जिसे आगे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को भेजा जाता है।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही सप्लाई उपलब्ध होती है, उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलिंडर वितरित कर दिए जाते हैं। कारोबारियों को राहत का इंतजार है और वे प्रशासन से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed