{"_id":"68690f00d969703b2e031326","slug":"shopkeepers-of-daulatpur-chowk-protested-against-the-trade-fair-una-news-c-93-1-ssml1047-158277-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ट्रेड फेयर के विरोध में उतरे दौलतपुर चौक के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ट्रेड फेयर के विरोध में उतरे दौलतपुर चौक के दुकानदार
विज्ञापन
100 दुकानदारों ने बैठक कर मेले के खिलाफ की आवाज बुलंद
मेले के खिलाफ गगरेट के विधायक को सौंपेंगे ज्ञापन
कहा, छोटे दुकानदारों के व्यवसाय पर पड़ेगा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ चलेट में शुरू हो रहे ट्रेड फेयर को मंजूरी देने के फैसले का व्यापारी वर्ग ने विरोध किया है। शनिवार को दौलतपुर चौक स्थित शिव मंदिर में व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू की अगुवाई में करीब 100 दुकानदारों ने बैठक की। इसमें चलेट में लगने जा रहे ट्रेड फेयर के खिलाफ एक मत में इसे बंद करवाने का प्रस्ताव पारित किया। व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल गगरेट के विधायक के माध्यम से डीसी ऊना, एसडीएम गगरेट को एक ज्ञापन सौंपेंगे और मेले को दी मंजूरी को रद्द करवाने की मांग करेंगे। दौलतपुर चौक के वरिष्ठ व्यापारी सतीश शर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से चलेट में ट्रेड फेयर को मंजूरी देना छोटे व्यापारी वर्ग के व्यवसाय के साथ अन्याय है। प्रशासन को इस बात का ध्यान रखकर मंजूरी देनी चाहिए कि गगरेट-दौलतपुर कोई बड़े शहर नहीं हैं। यहां पर छोटे व्यापारी ही अपनी दुकानदारी से घर और बच्चों का पालन पोषण करते हैं। इस फैसले से स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। खासकर जब वे आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रधान राजीव राजू ने बताया कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल गगरेट के विधायक राकेश कालिया को मिलेगा और प्रशासन को इस मेले के विरोध में जल्द ही ज्ञापन भी सौंपेगा।