फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   shopkeeper dispute close

विवाद के बाद सुलझा व्यापार मंडल के गठन का मामला

Sun, 12 Jun 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला दौलतपुर चौक (ऊना)
अमर उजाला दौलतपुर चौक (ऊना) Updated Sun, 12 Jun 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
ऊना शहरी व्यापार मंडल के गठन को लेकर पैदा हुआ विवाद खत्म हो गया है। व्यापार मंडल के दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया है। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा और नवगठित ऊना शहरी व्यापार मंडल अध्यक्ष मोती लाल कपिला ने संयुक्त बयान जारी कर मिलजुल कर कार्य करने और सभी मसलों को सुलझाने की बात कही है। व्यापारी नेताओं ने कहा कि व्यापारी एकता उनकी प्राथमिकता है और इससे किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी सूरत में व्यापारियों में फूट नहीं पड़ने दी जाएगी। पद और पोजीशन इसमें कोई मायने नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के बीच आपसी सौहार्द और भाईचारे को बनाए रखा जाएगा और एकजुटता से व्यापारियों की समस्याओं को सुलझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना शहरी व्यापार मंडल की इकाई के गठन को लेकर भी सभी मसलो को आपस में बैठकर सुलझा लिया गया है। नई कार्यकारिणी का गठन भी सबकी सहमति से सोमवार को कर लिया जाएगा। व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा और ऊना इकाई प्रधान मोती लाल कपिला ने कहा कि कोई भी व्यापारी व्यापार मंडल के संबंध में सोशल मीडिया, मीडिया में कोई बयानवाजी न करे, जिससे व्यापार मंडल की एकता, अखंडता को आंच आए।
विज्ञापन


सुबह तक व्यापारियों में थे मतभेद
ऊना। हालांकि रविवार दोपहर तक हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की ऊना इकाई में मतभेद था। है। सुबह के समय व्यापारियों के एक गुट ने खुद को व्यापार मंडल की असली इकाई बताकर मोती लाल कपिला की अगुवाई वाली इकाई पर सवालिया निशान लगाए थे। इस गुट के कारोबारियों ने आरोप लगाया था कि उक्त चुनाव की किसी को कोई जानकारी नहीं है कि यह कब हुआ और कहां हुआ। उन्होंने व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सुमेश शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed