फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shopkeeper arrested with 926 grams of poppy husk

Una News: कैफे में युवक को बंधक बनाकर करंट लगाने और पीटने का आरोप, सड़क की जाम

Tue, 26 May 2026 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 26 May 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper arrested with 926 grams of poppy husk
युवक को लगी चोटें दिखाते परिजन। संवाद
ऊना। ऊना-हमीरपुर सड़क किनारे स्थित एक कैफे में युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और करंट लगाने के आरोपों ने सोमवार देर शाम शहर में तनावपूर्ण माहौल पैदा कर दिया। मामले से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने ऊना-हमीरपुर मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस थाना सदर ऊना के एसएचओ गौरव भारद्वाज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात करीब 10 बजे तक सड़क अवरुद्ध कर नारेबाजी करते रहे। खबर लिखे जाने तक ऊना-हमीरपुर सड़क की एक लेन पूरी तरह जाम रही और पुलिस यातायात सामान्य करने के प्रयास में डटी नजर आई।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार ऊना क्षेत्रीय अस्पताल के समीप स्थित एक कैफे में युवक बीते दिनों कार्यरत था। उसी कैफे में उस युवक के साथ कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की गई। परिजनों का आरोप है कि युवक को दिल्ली भेजने के नाम पर कैफे मालिक ने बीते शनिवार को बुलाया। उसके बाद से युवक का कुछ अता पता नहीं था। सोमवार को जैसे-तैसे युवक आरोपियों के चंगुल से भाग निकला। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई के साथ उसे करंट भी लगाया है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका मेडिकल करवाया गया। इस दौरान युवक के शरीर पर गंभीर चोटें भी नजर आईं।
विज्ञापन




मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर आरोपी साक्षी, आशु, गोविंद और ईशान ठाकुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूत्रों के अनुसार जिस कैफे में यह विवाद हुआ, वहां कुछ दिन पहले आग लगने की घटना भी सामने आई थी। बताया जा रहा है कि कैफे मालिक ने उस आगजनी के लिए उक्त युवक पर संदेह जताया था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते युवक को कैफे में बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई।




अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मामले में दूसरे पक्ष से पूछताछ जारी है। मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

युवक को लगी चोटें दिखाते परिजन। संवाद

युवक को लगी चोटें दिखाते परिजन। संवाद

युवक को लगी चोटें दिखाते परिजन। संवाद

युवक को लगी चोटें दिखाते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed