फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   shobhayatra taken out in Kotla Kalan, devotional atmosphere

Una News: कोटला कलां में निकली शोभा यात्रा, भक्तिमयी हुआ माहौल

Fri, 06 Jan 2023 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
shobhayatra taken out in Kotla Kalan, devotional atmosphere
ऊना के कोटला कलां स्थित पातका मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम से पहले निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। डेरा बाबा बेली राम जी (पातका) मंदिर कोटला कलां में शुक्रवार से छह दिवसीय भक्तमाल कथा का आगाज हुआ। कथा के शुभारंभ से पहले राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज की अगुआई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भजनों से माहौल भक्तिमयी हो गया। बाद में बाबा बाल जी महाराज ने प्रवचनों से संगत को निहाल किया। शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां से शुरू हुई और अरनियाला गांव से होते हुए पातका मंदिर में पहुंची। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण जी के जीवन पर आधारित विभिन्न झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र बिंदू रही।

प्रभु भजनों व संकीर्तन करती हुई संगतें शोभा यात्रा में साथ चलीं। इस दौरान बाबा बाल जी महाराज के दर्शनों और शोभायात्रा को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। संत बाबा बाल जी महाराज ने कथा के शुभारंभ पर कहा कि भगवान श्री कृष्ण हमेशा भक्तों पर कृपा करते हैं। यदि प्रभु को सुमिरन करने के साथ सच्चे मन से पुकारेंगे तो उनके दर्शन अवश्य होंगे। श्री हरि का नाम ही सच्चा है। जो मनुष्य हरि का नाम जपता है तो उसका भी अपना एक नाम हो जाता है। फिर उसकी भक्ति की भी चर्चाएं होने लगती हैं। सच्चे मन से भक्ति करने वाले भक्त को भगवान कभी निराश नहीं करते हैं। ऐसे में निस्वार्थ भाव से अपने काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed