फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shivbari fair will be celebrated after two years

दो वर्ष बाद इस बार सजेगा शिवबाड़ी मेला

Sat, 16 Apr 2022 08:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Shivbari fair will be celebrated after two years
गगरेट (ऊना)। दो वर्ष बाद इस बार गगरेट की शिवबाड़ी में मेला सजेगा। अगले शनिवार 23 अप्रैल को द्रोण शिव मंदिर शिवबाड़ी का मेला एक बार फिर सजने को तैयार है। द्रोण नगरी शिवबाड़ी इस मेले में आने वाले आगंतुकों का स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल में पिछले दो वर्षों से सभी तीज त्योहारों सहित मेलों तक को ग्रहण लग गया था। पिछले दो वर्षों से शिवबाड़ी मेला भी कोरोना की काली छाया में कहीं छिप गया था। बैसाखी से दूसरे शनिवार को यह मेला सजता है। जिसमें दूर-दूर से आए व्यापारी अपनी रंग-बिरंगी दुकानें सजा कर मेले की शोभा बढ़ाते हैं। दो वर्षों बाद सजने वाले इस मेले का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार कोरोना का काला साया न होने से मेला लगना लगभग तय है। पुरातन काल से इस मेले को लेकर बहुत सी पौराणिक गाथाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन

एक मान्यता के अनुसार इस दो दिवसीय शिवबाड़ी मेले में भगवान शिव स्वयं मंदिर परिसर में उपस्थित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। दो दिवसीय इस मेले में पड़ोसी राज्य पंजाब सहित दूर-दूर से शिव भक्त आकर भगवान भोले की सच्चे मन से भक्ति कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने स्वयं गुरु द्रोणाचार्य की पुत्री ययाति को वर्ष में एक बार यानी बैसाखी के दूसरे शनिवार शिवबाड़ी में स्वयं उपस्थित होने का वचन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंदिर के पुजारी अजय शर्मा और अश्वनी के अनुसार कोरोना के चलते दो वर्ष तक मेला नहीं हो पाया, परंतु इस वर्ष मेले में शिवभक्त एकत्रित होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed