{"_id":"672ca5736b9a1403e909a673","slug":"shilpa-sodhi-wins-first-place-in-poster-making-una-news-c-93-1-una1002-137543-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पोस्टर मेकिंग में शिल्पा सोढ़ी ने झटका प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पोस्टर मेकिंग में शिल्पा सोढ़ी ने झटका प्रथम स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट ने धूमधाम से मनाया झंडा दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना की रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट की ओर से झंडा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में भारत स्काउट एंड गाइड का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात बच्चों ने झंडा गीत गया। इस दौरान पोस्टर मेकिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में शिल्पा सोढ़ी ने प्रथम, रोहित ने दूसरा एवं आंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देवदार टीम ने प्रथम, रेड वुड ने दूसरा एवं बुरांश टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर रुचि शर्मा, डॉक्टर भगवान दास एवं प्रोफेसर प्रवीण सैनी ने निभाई। इसमें 50 रोवर्स एवं रेंजर्स ने भाग लिया।