फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shardiya Navratri from today, Maa Chintpurni Darbar decorated with colorful flowers

Una News: शारदीय नवरात्र आज से, रंग-बिरंगे फूलों से सजा मां चिंतपूर्णी दरबार

Thu, 03 Oct 2024 03:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 03 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri from today, Maa Chintpurni Darbar decorated with colorful flowers
चिंतपूर्णी (ऊना)। शारदीय नवरात्र के लिए माता चिंतपूर्णी जी के मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। इससे मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है। दिल्ली के एक श्रद्धालु ने लाखों रुपये खर्च कर फूलों से मंदिर की सजावट करवाई है।
विज्ञापन

मेले के दौरान मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन हों। आधी रात को केवल कुछ देर के लिए मंदिर की साफ-सफाई के दौरान दर्शन सुविधा नहीं मिलेगी। जानकारी के अनुसार मेले के दौरान बिजली, पानी, स्वास्थ्य विभाग विशेष रूप से सतर्कता से कार्य करेंगे, ताकि क्षेत्र में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके लिए जिलाधीश जतिन लाल ने संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मेला क्षेत्र में दो स्वास्थ्य बूथ भी लगाए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को जहां पर प्राथमिक उपचार मिल सके। इसके लिए मंदिर न्यास ने दवाइयां भी उपलब्ध करवा दी हैं। मेला क्षेत्र में अग्निशमन की दो गाड़ियां सेवा में उपलब्ध रहेंगी। नवरात्र मेले के दौरान सुरक्षा कर्मियों के अलावा 70 सीसीटीवी कैमरों की सहायता से हर गतिविधि पर नजर रहेगी। वहीं, सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मंदिर और आसपास मेला क्षेत्र में हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। गृहरक्षक और पुलिस बल समेत 300 के करीबन जवान भी मेले में सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाएंगे।
विज्ञापन

मेले के दौरान अतिरिक्त सफाई कर्मी और सेवादार भी तैनात किए जाएंगे, ताकि व्यवस्था को सुचारू किया जा सके। इन नवरात्र में काफी संख्या में श्रद्धालु उपवास भी रखते हैं और भगवती का की पूजा-अर्चना करते हैं। काफी संख्या में श्रद्धालु बच्चों के मुंडन संस्कार भी मंदिर पहुंचकर करते हैं। बता दें कि बीते दिनों श्राद्ध होने के चलते माता चिंतपूर्णी का दरबार सूना रहा। अब दोबारा बाजार गुलजार होंगे और अच्छे व्यापार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि मेले के लिए समुचित व्यवस्था कर ली गई हैं। दर्शनों के लिए मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक मां के दरबार में आकर दर्शन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed