फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sharda Amb elected BDC Chairperson and Rajesh Vice-Chairperson.

Una News: शारदा अंब बीडीसी की बनीं अध्यक्ष और राजेश उपाध्यक्ष

Sun, 26 Jul 2026 04:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
Sharda Amb elected BDC Chairperson and Rajesh Vice-Chairperson.
समर्थकों के साथ नव निर्वाचित बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष। स्रोत : स्वयं
अंब (ऊना)। खंड विकास समिति अंब के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। कुठियाड़ी वार्ड से सदस्य शारदा देवी को बीडीसी अध्यक्ष और भटेड़ वार्ड से राजेश कुमार को उपाध्यक्ष पद पर विजय हासिल हुई है। इस जीत के साथ क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को अंब पंचायत समिति हॉल में बीडीसी अंब की तीसरी विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अंब के एसडीएम पारस अग्रवाल ने की। इससे पहले दो बार गणपूर्ति या अन्य राजनीतिक कारणों से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न नहीं हो पाया था। शनिवार सुबह से ही दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों कांग्रेस और भाजपा की ओर से अपने-अपने पक्ष में 16-16 सदस्यों के समर्थन का दावा किया जा रहा था, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ था।
विज्ञापन

शारदा का 15 सदस्यों ने किया समर्थन
कुल 22 सदस्यों वाली इस पंचायत समिति में अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कुठियाड़ी वार्ड की शारदा देवी ने बाजी मारी। उन्हें कुल 15 सदस्यों का मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ, जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा समर्थित स्तोथर वार्ड की प्रत्याशी निर्मला देवी को मात्र सात मतों से ही संतोष करना पड़ा। इस तरह शारदा देवी ने आठ मतों के बड़े अंतर से अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भटेड़ वार्ड के राजेश कुमार को 14 मत हासिल हुए, जबकि भाजपा समर्थित नैहरी नौरंगा वार्ड के प्रत्याशी रमन राजन को आठ सदस्यों का वोट मिला। इस परिणाम के साथ ही कांग्रेस समर्थित गुट ने उपाध्यक्ष पद पर भी अपना कब्जा मजबूत कर लिया।

समर्थकों ने की आतिशबाजी
चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शारदा देवी और उपाध्यक्ष राजेश कुमार को बधाई दी और उनका फूल-मालाओं से अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि पंचायत समिति में इस जीत से क्षेत्र के ग्रामीण विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ अंब बाजार में विजयी जुलूस निकाला। इसमें समर्थकों ने आतिशबाजी की और खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed