फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shanti Kumar Syal of Pandoga was awarded the India-Sri Lanka Hindi Gaurav Samman.

Una News: पंडोगा के शांति कुमार स्याल को भारत–श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान

Wed, 14 Jan 2026 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Shanti Kumar Syal of Pandoga was awarded the India-Sri Lanka Hindi Gaurav Samman.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंडोगा (ऊना)। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार शांति कुमार स्याल को हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक संवर्धन में योगदान के लिए भारत-श्रीलंका हिंदी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान श्रीलंका में 20वें लेखक मिलन शिविर के दौरान भारतीय उच्चायोग, कोलंबो और पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान किया गया। समारोह में उन्हें स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र कोलंबो के निदेशक प्रो. डॉ. अंकुरण दत्ता, केंद्रीय विश्वविद्यालय की हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. नीता सुभाषिनी सेनेविस्तर और प्रो. अतिला कोथलावाला की ओर से सम्मानित किया गया। जिला ऊना के पंडोगा से संबंध रखने वाले स्याल गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग, नई दिल्ली से सेवानिवृत्त हैं। हिंदी सेवा में उनके योगदान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। इससे पहले वे नेपाल और भूटान में भी सम्मानित हो चुके हैं। अब तक उन्हें छह दर्जन से अधिक सम्मान मिल चुके हैं और उनकी चार दर्जन से अधिक पुस्तकें हिंदी साहित्य को समृद्ध कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed