फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Shantala defeated Sadashiv Dhyusanr Club in cricket competition

Una News: क्रिकेट प्रतियोगिता में शांतला ने सदाशिव ध्यूसंर क्लब को दी मात

Thu, 11 Apr 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 11 Apr 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Shantala defeated Sadashiv Dhyusanr Club in cricket competition
खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए : अभिषेक डोगरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की खरयालता पंचायत के सदाशिव ध्यूसंर महादेव क्लब बही के माध्यम से पूर्व खिलाड़ियों की याद में चौथी क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल में विजेता शांतला और उपविजेता सदाशिव ध्यूसंर क्लब बही रहा। मैन ऑफ द मैच शांतला के खिलाड़ी रवि कुमार को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
दिवंगत अभिषेक राणा और स्वर्गीय खिलाड़ी राजेंद्र सिंह की याद में हुई प्रतियोगिता में लगभग 16 पंचायतों की टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सीनियर और जूनियर दो वर्गों में टीमों को बांटा गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी और डोगरा क्रिकेट क्लब रौनखर के प्रबंधक अभिषेक डोगरा ने शिरकत की। सभी विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में शांतला और डोगरा किक्रेट क्लब में जोरदार मुकाबला देखने को मिला। मैच में शांतला ने पहले बल्लेबाजी की। टीम ने दस ओवर में 102 रन बनाए, लेकिन डोगरा किक्रेट क्लब रौनखर की टीम 85 रन ही बना पाई। दूसरे मुकाबले में सदाशिव क्लब और खुरवाईं में भी जबरदस्त टक्कर हुई। सदाशिव ध्यूसंर क्लब बही ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फाइनल में शांतला और सदाशिव ध्यूसंर क्लब बही में मैच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बही की टीम ने दस ओवर में चार विकेट गंवाकर 100 रन बनाए। शांतला की टीम ने शेष तीन बोलें रहते ही मैच अपने नाम कर फाइनल की ट्राॅफी पर कब्जा किया। फाइनल विजेता टीम शांतला को 11 हजार और ट्रॉफी तथा उपविजेता सदाशिव ध्यूसंर क्लब बही को 5100 रुपये और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ दि मैच शांतला के खिलाड़ी रवि कुमार को आल राऊंड प्रदर्शन करने पर बैस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, स्थानीय पंचायत प्रधान राकेश धीमान ने 5100-5100 रुपये युवाओं की हौंसला अफजाई के लिए प्रदान किए। आयोजन में आशीष धीमान, विक्की शर्मा, मनोज शर्मा, सूरज धीमान, बंटी शर्मा लक्की शर्मा, मुनीश डोगरा, रधुवीर सिह संगम, राजन ठाकुर सहित अन्य युवा मौजूद रहे। सवाद
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed