{"_id":"66d8d4ed9c752a09f00f93b4","slug":"shambhu-barrier-to-gate-no-3-road-will-remain-closed-for-eight-days-una-news-c-93-1-una1002-132309-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शंभू बैरियर से गेट नंबर-3 सड़क मार्ग आठ दिन के लिए बंद रहेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शंभू बैरियर से गेट नंबर-3 सड़क मार्ग आठ दिन के लिए बंद रहेगा
Thu, 05 Sep 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शंभू बैरियर से बाहरी गेट (गेट नंबर 3) तक सड़क मार्ग 5 सितम्बर से 12 सितंबर तक यातायात की आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि यह आदेश शंभू बैरियर पर गेट की छत पर स्लैब निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की सुविधा के लिए सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं शंभू बैरियर पर वाहनों की आवाजाही बंद रहने से अस्पताल जाने वाले मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में मरीजों को चिंतपूर्णी अस्पताल तक पहुंचने के लिए तलवाड़ा वाईपास होते हुए अतिरिक्त सफर तय कर चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचना पड़ेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा मेन बाजार में बैंक में अपने कार्य के लिए जाने वाले लोगों को भी अब तलबाड़ा वाईपास से घूमकर बस स्टैंड से होकर ही बैंक तक पहुंचना पड़ेगा।
हालांकि दोपहिया वाहन चालक गेट नंबर तीन के बिल्कुल सामने बने रास्ते से मंदिर के रास्ते तक पहुंच सकते हैं, जबकि चारपहिया वाहनों को समनोली के साथ लगते अन्य गांव के रास्ते के लिए तलवाड़ा वाईपास का रास्ता ही इस्तेमाल करना होगा। संवाद