फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SGPC seats should be increased in Himachal: Harpal Singh Kotla

हिमाचल में बढ़ाई जाएं एसजीपीसी की सीटें : हरपाल सिंह कोटला

Sat, 30 Mar 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
SGPC seats should be increased in Himachal: Harpal Singh Kotla
ऊना। गुरु नानक मिशन संस्था ऊना के प्रतिनिधिमंडल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी से मुलाक़ात की। इस दौरान हिमाचल में एसजीपीसी की सीटें बढ़ाए जाने की मांग की। जानकारी देते हुए गुरु नानक मिशन संस्था के महासचिव हरपाल सिंह कोटला ने बताया कि संस्था द्वारा हिमाचल में पूरे प्रदेश में सैकड़ों ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब हैं और लाखों की संख्या में प्रदेश में सिखों की आबादी है, लेकिन हिमाचल में केवल एक ही प्रतिनिधि एसजीपीसी में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल द्वारा एसजीपीसी प्रधान के समक्ष हिमाचल के एसजीपीसी में हिमाचल के चुनाव क्षेत्र में शामिल न किए गए जिला मंडी, बिलासपुर और सिरमौर को भी शामिल किए जाने की मांग उठाई गर्ई। इस अवसर पर एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह प्रधान धामी ने कहा कि शीघ्र ही हिमाचल के सिख समुदाय की इन जायज मांगों पर ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर पर गोपाल सिंह बालीवाल, सुखविंदर सिंह, अजैब सिंह, कश्मीर सिंह, परमजीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed