फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Sewerage water came out from the chamber of audio video project in Chintapurni temple

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में ऑडियो वीडियो प्रोजेक्ट के चैंबर से निकला सीवरेज का पानी

Thu, 14 Aug 2025 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sewerage water came out from the chamber of audio video project in Chintapurni temple
चिंतपूर्णी में चैंबर की सफाई करते हुए कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
मंदिर रोड पर पिछले दस दिनों से पेश आ रही थी समस्या
विज्ञापन

गंदे पानी और बदबू से गुजर कर चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच रहे थे श्रद्धालु
स्थानीय दुकानदारों को बदबू से हो रही परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी मंदिर में ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के तहत की गई वायरिंग के चैंबर में सीवरेज का गंदा और बदबूदार पानी घुसने से हड़कंप मच गया। मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर लुधियाना धर्मशाला के पास सड़क के बीच बने चैंबर से बीते कई दिनों से गंदे पानी का रिसाव हो रहा था, जिससे श्रद्धालुओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा था।समस्या की सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई। बुधवार को जब ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के चैंबर खोले गए तो पता चला कि उनमें सीवरेज का पानी भरा हुआ है। इससे फैल रही बदबू और गंदगी से श्रद्धालु, स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान हैं। सड़क के बीचोबीच बने इस चैंबर से निकले गंदे पानी के कारण पिछले चैंबर तक भी सीवरेज का पानी पहुंच रहा था, हालांकि पुराने बस स्टैंड के पास बने चेंबर में ऐसा पानी नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के चैंबर में सीवरेज का पानी कहां से आ रहा है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के तहत मंदिर के आसपास मां के दरबार से आरती का लाइव प्रसारण किया जाता है और इसके लिए बाजार में कई जगह स्पीकर लगाए गए हैं। लेकिन बीते कुछ दिन से अधिकतर स्पीकर बंद पड़े हैं। आशंका है कि पानी की चपेट में आने से वायरिंग में तकनीकी खराबी आ गई होगी। सुलभ इंटरनेशनल के इंचार्ज अभय कुमार ने बताया कि चैंबर खोलकर पानी की निकासी की गई है, जो ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के तारों से होकर गुजर रहा था। वहीं, जल शक्ति विभाग भरवाईं के एसडीओ ने कहा कि यह चैंबर ऑडियो-वीडियो प्रोजेक्ट के तहत बना है और इसमें सीवरेज का पानी कहां से आ रहा है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed