{"_id":"68c9c60adc329478f20ca1cb","slug":"seven-depot-operators-fined-rs-254-lakh-for-not-providing-adequate-ration-una-news-c-93-1-una1002-165710-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पर्याप्त राशन न देने पर सात डिपो संचालकों को 2.54 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पर्याप्त राशन न देने पर सात डिपो संचालकों को 2.54 लाख जुर्माना
Wed, 17 Sep 2025 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना के सस्ते राशन डिपो में ग्राहकों को पर्याप्त राशन न देने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सात संचालकों पर 2,54,982 रूपये का जुर्माना लगाया है। इस खुलासा उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा बैठक में हुआ।
जून से अगस्त 2025 तक जिला में कुल 403 निरीक्षण किए गए, जिनमें विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश ब्रिक्स क्लिन नियंत्रण के तहत छह ईंट भट्ठों का निरीक्षण किया गया। इनमें लाइसेंस नवीनीकरण की अनियमितताएं पाई गईं और 20,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि जिले में 322 डिपो से 1,43,275 राशनकार्डधारकों को लाभ मिल रहा है। इनमें एपीएल 83,614, बीपीएल 18,835, अंत्योदय अन्न योजना 10,000 और प्राथमिक गृहस्थियां 30,826 शामिल हैं।
विज्ञापन
जून से अगस्त तक 48,963 क्विंटल आटा, 30,115 क्विंटल चावल, 6,742 क्विंटल चीनी, 528 क्विंटल नमक, 948 क्विंटल चना दाल, 1,823 क्विंटल मल्का दाल, 2,450 क्विंटल उड़द की दाल, 85,438 लीटर सरसों का तेल और 2,36,547 लीटर रिफाइंड ऑयल का वितरण किया गया। संवाद