फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Seven cargo vehicles laden with illegal wood caught

पंडोगा बैरियर पर अवैध लकड़ी से लदे सात मालवाहक वाहन पकड़े

Mon, 11 Apr 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Seven cargo vehicles laden with illegal wood caught
हिमाचल-पंजाब सीमा पर पंडोगा में लकड़ी के साथ पकड़ी गाड़ियां। संवाद - फोटो : Una
ऊना/पंजावर। वन विभाग ने हिमाचल-पंजाब सीमा पर पंडागो बैरियर में सोमवार तड़के अवैध लकड़ी से लदे सात मालवाहक वाहनों को पकड़ा है। विभागीय टीम ने वाहनों को जब्त कर वन विभाग के घंडावल स्टोर में भेज दिया है। पुलिस में भी इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के साथ वन विभाग के अधिकारी भी इस मामले में जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंधेरे का फायदा उठाकर शातिर सात मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से लकड़ी को हिमाचल से पंजाब की तरफ ले जा रहे थे। इस बीच पंडोगा में मौजूद वन विभाग की टीम ने सुबह साढ़े चार बजे जांच पड़ताल के लिए वाहनों को रोक लिया। वन विभाग के अधिकारियों को वाहन चालक आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
विज्ञापन

इसी के साथ चालक लकड़ी को लेकर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इन सात गाड़ियों में कुछ गाड़ियां ऊना तो कुछ हमीरपुर जिला से संबंधित थी। विभागीय अधिकारियों की मानें तो ऊना व हमीरपुर जिला से ही यह लकड़ी अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। मालवाहक वाहनों में पॉपुलर, आम, सफेदा व अन्य किस्म की प्रतिबंधित लकड़ी शामिल है। डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस बाबत शिकायत पुलिस में भी दे दी गई है। वन विभाग पता लगा रहा है कि अवैध लकड़ी कहां से काटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed