फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Senior leaders who irrigate BJP are unhappy with the leadership: Raizada

भाजपा को सींचने वाले वरिष्ठ नेता लीडरशिप से खफा : रायजादा

Sat, 30 Mar 2024 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Senior leaders who irrigate BJP are unhappy with the leadership: Raizada
बोले- भाजपा अब अटल-आडवाणी के दौर की पार्टी नहीं, खरीद फरोख्त की पार्टी बनी
विज्ञापन

जनता को ठगने वाली कांग्रेस नहीं, बीजेपी है बेइमानों की पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भाजपा अटल और आडवाणी के दौर की पार्टी नहीं रही है। वर्तमान में यह पार्टी खरीद-फरोख्त की पार्टी बनकर रह गई है। यह बात ऊना में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सदर ऊना सतपाल रायजादा ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ खरीद-फरोख्त करके उन्हें भाजपा में शामिल किया गया और अब टिकट देकर उनका स्वागत समारोह कर जनता को ठगने की ओच्छी राजनीति की जा रही है। लेकिन जनता सब जानती है और चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती कांग्रेस को बेईमान पार्टी कहने से पहले अपने गिरेबान में झांककर देखें कि वर्तमान का जो माहौल प्रदेश की राजनीति में पैदा किया है, उसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है और यह बात प्रदेश की जनता से भी छुपाए नहीं छपी है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की श्रीराम के आदर्शों का अनुसरण करने के बयान की नसीहत का भी भाजपा को अनुसरण करने की सलाह दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े करते हुए कहा कि वर्तमान में बीजेपी की लीडरशिप में जो पार्टी को सींचने वाले वरिष्ठ नेताओं को विस्थापित करके बाकी विधायकों को शामिल किया गया है, आने वाले दिनों में भी बीजेपी के लीडरशिप से खफा होकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भी भाजपा की कारगुजारी की खुलकर निंदा करेंगे और चुनावों में भी जवाब देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारी, महिला और युवा विरोधी पार्टी है। भाजपा शासित राज्यों की सरकारों में ओपीएस बंद कर दी गई है। आपदा में हिमाचल को विशेष पैकेज देने की बात तक प्रधानमंत्री के समक्ष केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नहीं कर पाए और बागी विधायकों को खरीदने के लिए करोड़ों रुपये भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने फूंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed