{"_id":"69bbe05ba11d40bacb02c01a","slug":"senior-citizens-advised-not-to-share-links-and-otps-una-news-c-90-1-mnd1001-189666-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: वरिष्ठ नागरिकों को लिंक और ओटीपी साझा न करने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: वरिष्ठ नागरिकों को लिंक और ओटीपी साझा न करने की सलाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल और वित्तीय साक्षरता पर किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जोगिंद्रनगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दिवसीय डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता तहसील कल्याण अधिकारी चंदन वीर सिंह ने की।
इस अवसर पर चंदन वीर सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों को विभाग की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ उठाने के लिए जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के प्रबंधक हंसराज कपूर ने भी भाग लिया। उन्होंने बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेन-देन तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया। डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कई बार उपभोक्ताओं की जागरूकता की कमी ही ऐसे मामलों का मुख्य कारण बनती है। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को सतर्क रहने, किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करने तथा बैंकिंग लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्यशाला का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल युग के अनुरूप सशक्त बनाना तथा उन्हें वित्तीय रूप से सुरक्षित और जागरूक करना था।