फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Send proposal for separate traffic police station in Una: Sanjay Kundu

ऊना में अलग ट्रैफिक पुलिस थाना के लिए भेजें प्रस्ताव : संजय कुंडू

Mon, 19 Feb 2024 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 19 Feb 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Send proposal for separate traffic police station in Una: Sanjay Kundu
डीजीपी संजय कुंडू ने ऊना के पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने गगरेट में उपमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय खोलने की रुपरेखा तैयार कर जल्द पुलिस मुख्यालय शिमला भेजने को स्थानीय अधिकारियों से कहा है, जबकि जिला ऊना में बढ़ते हुए वाहनों की संख्या व सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर अलग से ट्रैफिक पुलिस थाना खोलने के सुझाव भेजने को भी पुलिस प्रमुख अधिकारी को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू रविवार को भी जिला ऊना के दो दिवसीय दौरे के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय ऊना में पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, उप पुलिस अधीक्षक अजय ठाकुर, उपमंडल पुलिस अधिकारी अंब वसुधा सूद, उपमंडल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन रावत व जिला ऊना के सभी पुलिस थाना प्रभारी शामिल हुए। संजय कुंडू ने जिला ऊना में नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विशेष अभियान चलाने के लिए पुलिस अधिकारियों से कहा। खास तौर पर पंजाब राज्य के साथ लगते जिला ऊना के क्षेत्रों की ओर विशेष ध्यान देने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं, प्रत्येक पुलिस थाना में लंबित पड़े मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए भी संबंधित पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारियों को कहा। इसके अलावा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इंटरस्टेट बॉर्डर एंट्री प्वाइंटस पर सीसीटीवी कैमरों के नैटवर्क को सुदृढ़ करने के निर्देश भी पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को दिए। इससे पूर्व बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया गया। वहीं, डीएसपी अजय ठाकुर ने पुलिस महानिदेशक को जिला ऊना में कानून व्यवस्था व अन्य मुख्य बिंदुओं के बारे में बताया। संजय कुंडू ने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों से व्यक्तिगत तौर उनके अधीनस्थ कार्यक्षेत्र की फीडबैक ली और जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed