फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Send back the pilgrims going to Peernigah in goods vehicles

मालवाहक वाहनों में पीरनिगाह जा रहे श्रद्धालु वापस भेजे

Tue, 17 Aug 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Send back the pilgrims going to Peernigah in goods vehicles
हिमाचल पंजाब सीमा मैहतपुर पर तैनात पुलिस बाहर से आने वाले लोगों से पुछताछ करती हुई - फोटो : Una
मैहतपुर (ऊना)। कोविड नियमों को लेकर पंजाब सरकार के नए आदेश का मंगलवार को भी कोई असर दिखाई नहीं दिया। इस आदेश में हिमाचल सरकार की तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी कोविड की निगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीनेशन की डबल डोज की जांच के बाद ही लोगों को पंजाब में प्रवेश की बात कही है। इसके बावजूद धरातल पर अभी तक यह आदेश लागू नहीं हो पाए हैं। पंजाब की ओर सामान्य तरह से आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने मंगलवार शाम पंजाब के क्षेत्र में जाकर नाकेबंदी समेत अन्य कार्रवाई को लेकर जांच-पड़ताल की। बॉर्डर पर पंजाब सरकार की अधिसूचना का कोई असर नजर नहीं आया। मंगलवार को हिमाचल पुलिस के कर्मचारियों ने पंजाब और अन्य राज्यों से आ रहे लोगों और पर्यटकों को उनकी कोविड रिपोर्ट अथवा वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र देखने के बाद ही हिमाचल में प्रवेश करने दिया। इस बीच मंगलवार शाम को पातड़ा पंजाब से आए वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों के रुकने का इशारा नजरअंदाज करके गाड़ी को हिमाचल की ओर भगा ले गया। इसे बाद में हिमाचल में घुसने से पहले ही दबोच लिया गया। उन्हें वापस पंजाब भेज दिया गया।
विज्ञापन

वाहन सवारों के पास कोविड निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। बॉर्डर पर तैनात शिक्षक और पटवारी मुस्तैदी के साथ काम कर रहे हैं। मंगलवार को भी पंजाब और हरियाणा से मालवाहक वाहनों में आए श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया गया। मालवाहक वाहनों में सवार श्रद्धालुओं को पंजाब सीमा पर ही उतार कर बसों से माथा टेकने की इजाजत दी गई। मालवाहक वाहन में सवार फतेहाबाद हरियाणा के कुछ लोगों को इस कारण आगे नहीं जाने दिया गया, क्योंकि वह एक ट्रक को डबल डेकर के रूप में इस्तेमाल करके पीरनिगाह मत्था टेकने जा रहे थे। इन्हें उतारकर वहां से बस में आगे भेजा गया। पंजाब से आ रहे श्रद्धालुओं ने बताया कि उनकी पंजाब में कहीं पर भी जांच नहीं की गई। न
विज्ञापन
विज्ञापन

ही उनसे को कोविड निगेटिव रिपोर्ट अथवा वैक्सीनेशन के बारे में पूछा गया।
एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार के आदेशानुसार हिमाचल-पंजाब सीमा पर नाके लगाकर रिपोर्ट जांची जा रही है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए जांच नाकों को अभी तक हटाने के बाबत सरकार के कोई आदेश नहीं आए हैं। जब तक ऐसा कोई आदेश नहीं आता तब तक सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed