फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   selfie point in college

अंब कॉलेज में स्थापित किया सेल्फी प्वाइंट

Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
selfie point in college
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब में निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में स्वीप कार्यक्रम के तहत सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य कॉलेज विद्यार्थियों को मतदान के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ रमन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों से
विज्ञापन

आह्वान किया कि वे आने वाले चुनावों में अपने वोट का उपयोग करना अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति को इस चुनावी रूपी उत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी प्रो. सुख देव ने बताया कि महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों और क्लब के सदस्यों ने इस मुहिम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed