फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Self defense skills taught to girls in Una Degree College

Una News: ऊना डिग्री कॉलेज में लड़कियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Sun, 22 Sep 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 22 Sep 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Self defense skills taught to girls in Una Degree College
ऊना कालेज में आत्मरक्षा के लिए आयोजित ​शिविर में भाग लेती छात्राएं। संवाद
ऊना। जिला प्रशासन के महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत ऊना डिग्री कॉलेज में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन

इसमें लड़कियों आत्मरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, आत्मबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शिविर में भाग ले रही 60 लड़कियों को पुलिस विभाग के प्रशिक्षित ट्रेनर सब इंस्पेक्टर सुरेश पाल और कॉंस्टेबल नीरज कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। 16 सितंबर से आरंभ इस कैंप का समापन सोमवार 23 सितंबर को होगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशासन ने सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को जिलेभर में कॉलेजों में सात दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप लगाने के लिए पहल की है। इसी कड़ी में ऊना डिग्री कॉलेज में यह कैंप लगाया गया है। इन कैंप में प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ इन कैंपों में महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। इसके लिए इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके अपना पंजीकरण करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 413 में भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed