फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Selection of Tyudi Palak for an educational trip to Mumbai

Una News: त्यूड़ी की पलक का मुंबई शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयन

Thu, 22 Oct 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 22 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Selection of Tyudi Palak for an educational trip to Mumbai
नारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्यूड़ी की दसवीं कक्षा की छात्रा पलक विज्ञान विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए मुंबई जाएगी। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत राज्य स्तर पर विज्ञान में सर्वोत्तम प्रदर्शन के आधार पर पलक का चयन किया गया है। उसकी इस उपलब्धि से अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने बताया कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा और विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नए अनुभवों से जोड़ना और उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास करना है। मुंबई के शैक्षणिक भ्रमण के दौरान पलक को विज्ञान से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करने और अपनी समझ को व्यापक बनाने का अवसर मिलेगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि पलक की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। इससे बच्चों को पढ़ाई में मेहनत करने और अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed