{"_id":"69be8f5d5b7da517870e448b","slug":"selection-of-senior-and-junior-teams-for-state-level-competition-una-news-c-93-1-una1002-185518-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर और जूनियर टीमों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सीनियर और जूनियर टीमों का चयन
Sun, 22 Mar 2026 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 22 Mar 2026 06:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडूही (ऊना)। जिला जूनियर और सीनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हंबोली पंचायत स्थित सक्षम बॉक्सिंग क्लब ऊना में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर दो टीमों का चयन किया गया है, जो आगामी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी। जूनियर बालक एवं बालिका टीम 25 मार्च 2026 को शिमला में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी जबकि सीनियर बालक एवं बालिका टीम 30 मार्च 2026 को हमीरपुर में आयोजित चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन एवं बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया। जिला ऊना बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर और ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी सरोज शर्मा ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।
बॉक्सिंग सीनियर टीम में पवित्र हरजोत सिंह, आर्यन ठाकुर, लव कौंडल, शुदित चौधरी, साहिल वर्मा, रोहन, चंदन कुमार हीर, शाबाद, प्रियांशु और बालिका से योगिता गुलेरिया, सरिता रूहानी राणा, गार्गी, अक्षरा, सुरभि का चयन किया गया है। वहीं जूनियर टीम में अंकित चौधरी, भावेश, पुनीत, वैष्णव, अंशुल वंशित शर्मा, सौरव सैनी, शिवांश, गुरप्रीत और जूनियर बालिका में तरिश्मा, प्रीत कौर, महक भारद्वाज का चयन हुआ है।