फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Selection of players for Throwball National Championship

Una News: थ्रोबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

Sat, 13 Dec 2025 06:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:07 PM IST
विज्ञापन
Selection of players for Throwball National Championship
बंगाणा में हुए हिमाचल टीम के ट्रायल
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बंगाणा (ऊना)। थ्रोबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान और उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के सौजन्य से 33वीं सब जूनियर थ्रोबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 दिसंबर से 28 दिसंबर तक वाराणसी में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की टीम के चयन के लिए शनिवार को बंगाणा में ट्रायल आयोजित किए गए। थ्रोबाल एसोसिएशन ऊना की महासचिव सीमा शर्मा, हिमाचल थ्रोबाल चैरिटेबल ट्रस्ट के नरेश शर्मा, थ्रो बाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के सचिव सुशील धीमान, नीना कुमारी, ममता, सुमित शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


थ्रोबाल टेक्निकल कमेटी के अध्यक्ष यशवीर राणा ने बताया कि ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल बंगाणा में किया गया, जबकि सोलन, शिमला और सिरमौर जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल सोलन जिला में संपन्न हुआ। ट्रायल के दौरान चयन प्रक्रिया में जिन खिलाड़ियों ने भाग लिया, उनमें लड़कों की श्रेणी में हर्षित, अक्षत, वरुण शर्मा, अभिनव, उत्कर्ष, सिमरजीत, अभी, आयुष, आयान, अंशुमान, शिवांश, सूर्यांश, मनदीप, मोहम्मद तैयब और जतिन ठाकुर शामिल रहे। वहीं, लड़कियों की श्रेणी में आरुषि, सेजल, प्रियांशी, निधि, अंशिका, सिमरन, यशिका, पल्लवी, हर्षिता, हिमांगी, कृतिका और ऐश्वर्या ने अपना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed