फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Selection of 1215 works in Panchayats of Una district in ek saal-paanch kaam campaign

एक साल-पांच काम अभियान से बदलेगी गांवों की सूरत: डीसी

Wed, 09 Jun 2021 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Selection of 1215 works in Panchayats of Una district in ek saal-paanch kaam campaign
ऊना। ग्रामीण क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास के लिए एक साल-पांच काम नाम से महत्वाकांक्षी अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों की सहभागिता में चालू वित्त वर्ष के दौरान ग्रामीण विकास व पंचायती राज और अन्य विभागों की योजनाओं का अभिसरण करके विभिन्न विकास कार्य क्रियान्वित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभियान के तहत इस समय जिला ऊना के लिए 1215 कार्यों का चयन कर लिया है। इनमें से 14 कार्य प्रगति पर हैं। एक साल-पांच काम अभियान की प्रस्तावना में पंचायतों को कुछ कार्य सुझाए हैं। इसमें सामुदायिक सिंचाई प्रणाली, ठोस कचरा निष्पादन संयंत्र, पंचवटी पार्क, ग्रामीण हाट, जिम, ग्रामीण भंडार, स्वयं सहायता समूह अथवा आजीविका भवन, हिम इरा विक्रय केंद्र, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, स्टेडियम, सड़क किनारे जन सुविधाएं, मोक्ष धाम, तरल कचरा प्रबंधन तथा तालाबों का जीर्णोद्धार आदि शामिल है।
विज्ञापन

उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि अंब ब्लॉक के लिए चयनित 265 कार्यों में से 5, गगरेट ब्लॉक के लिए 196 में से 7 और हरोली ब्लॉक के लिए चयनित 206 कार्यों में से 2 कार्य शुरू हो चुके हैं। बंगाणा ब्लॉक में 230 और ऊना ब्लॉक में 318 विकास कार्य इस योजना के लिए चयनित किए हैं। सभी प्रधानों को प्राथमिकता पर इन कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान से जुड़कर पंचायत प्रतिनिधि उत्साहित
एक साल-पांच काम अभियान से गांवों की सूरत बदलेगी। ग्राम पंचायत नंगल जरियालां की प्रधान सीमा भारद्वाज ने बताया कि एक साल-पांच काम अभियान के तहत उनकी पंचायत में पंचवटी पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। लगभग पांच कनाल भूमि पर 22 लाख लागत से वार्ड नंबर 8 में बनाए जा रहे पंचवटी पार्क की बाड़बंदी का काम पूरा कर लिया है। पार्क को जाने वाले आधे संपर्क मार्ग का कार्य पूर्ण कर लिया है।
विकास की गति तेज करने के प्रयास जारी: विजय
कटौहड़ कलां पंचायत के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि उनकी पंचायत में वार्ड नंबर 3 में राधा कृष्ण मंदिर बीजारपुर के पास पंचवटी वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इस पर लगभग 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्क के चारों ओर बाउंडरी वॉल लगाने का काम शुरू कर दिया है। इसकी आधी नींव भरी जा चुकी है।
पंचवटी वाटिका के निर्माण पर 10 लाख खर्च : अनीता
हरोली ब्लॉक की सलोह पंचायत की प्रधान अनीता जसवाल ने बताया कि उनकी पंचायत में निर्माणाधीन पंचवटी वाटिका में अब तक 10 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इससे 42 लाइटें, 300 मीटर क्षेत्र में इंटर लॉकिंग पेवर ब्लॉक्स लगाने के साथ-साथ फेंसिंग का काम किया गया है।

5 वर्ष में 25 बड़े कार्य होंगे
इस अभियान के संबंध में पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि एक साल-पांच काम अभियान के तहत किया जाने वाले कार्य की लागत 5 लाख रुपये या इससे अधिक होगी। इसके लिए मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, वित्तायोग, सांसद, विधायक निधि और योजना मद से धन का प्रावधान किया जाएगा। कंवर ने कहा कि एक साल में पांच बड़े कार्य होने के बाद पंचायत प्रतिनिधि के पांच वर्ष के कार्यकाल में 25 बड़े कार्य सामने आएंगे, जो एक उपलब्धि सिद्ध होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की रफ्तार तेज होगी। इससे लोगों को घर-द्वार पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस योजना के सफल क्रियान्वयन से जिला ऊना की पंचायतों की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed