फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Security guard injured in road accident dies

Una News: सड़क हादसे में घायल सुरक्षा गार्ड की मौत

Thu, 12 Dec 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Security guard injured in road accident dies
घनारी (ऊना)। सड़क हादसे में घायल गगरेट थाने के अंतर्गत झिझर गांव के निवासी सुदेश कुमार (47) पुत्र हरवंत राय की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। सुदेश कुमार गगरेट की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर कार्यरत थे। यह दुर्घटना सात दिसंबर 2024 को उस समय हुई, जब सुदेश कुमार अपनी फैक्ट्री के सामने सड़क पर शिवबाड़ी की तरफ से आ रहे एक बाइक से बचने के लिए पीछे हटे। इस दौरान वे पीछे बैक हो रही एक गाड़ी से टकराकर जमीन पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों ने उन्हें गगरेट अस्पताल पहुंचाया लेकिन, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई ले गए। जहां वीरवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed