फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Searching for truth is difficult without courage: Atul Krishna

बिना साहस के सत्य की तलाश मुश्किल : अतुल कृष्ण

Sat, 30 Mar 2024 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 30 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Searching for truth is difficult without courage: Atul Krishna
अलैहड़ अंब में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन किए प्रवचन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। अहंकार की हर जीत हार है। हमारी अपूर्णता के पीछे नासमझी भरी मान्यताएं ही कारण हैं। मन की मृत्यु का नाम ही मौन है। परमात्मा की खोज में साहस और धैर्य की आवश्यकता होती है। बिना साहस के सत्य की तलाश मुश्किल है। अगर हम चाहते हैं कि आकाश की ऊंचाइयां मिलें तो एक अनिवार्य शर्त है अहंकार का विसर्जन।

उक्त अमृत वचन श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस में परम श्रद्धेय अतुल कृष्ण महाराज ने अलैहड़ अंब में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सितारों से आगे जहां और भी है। संसार प्रभु तक जाने की सीढ़ी है। मनुष्य सारे अस्तित्व का चौराहा है। परमात्मा पोथी से नहीं प्रेम से उपलब्ध होता है। कागजों में परमात्मा से मिलन नहीं हो सकता। परमात्मा से मिलन करना हो तो अपनी स्वयं की चेतना की सीढ़ियों में उतरना पड़ेगा। एक घड़ी भी ब्रह्म विचार कर लेने से सैकड़ों तीर्थों में स्नान करने, सैकड़ों यज्ञ एवं हजारों कपिला गाय दान करने का फल मिलता है। आज कथा में भगवान श्री कृष्ण की अनेक बाल लीलाएं, महारास, कंस वध एवं श्री रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सभी ने अत्यंत तन्मयता से सुना। इस अवसर पर अनेक मनमोहक झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed