फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SDM will decide the date of election of napp gagret president

एसडीएम तय करेंगे नपं गगरेट अध्यक्ष के चुनाव की तिथि

Thu, 03 Mar 2022 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
SDM will decide the date of election of napp gagret president
गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के हुए तख्तापलट के बाद अब सबकी निगाहें अध्यक्ष पद के चुनाव पर टिक गई हैं। हालांकि, उपायुक्त राघव शर्मा की ओर से अध्यक्ष पद का चुनाव करवाने और इस चुनाव की तिथि निश्चित करने के लिए एसडीएम विनय मोदी को अधिकृत किया है, लेकिन अभी तक अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तारीख निश्चित नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत को नया अध्यक्ष न मिलने की सूरत में नगर पंचायत की नियमित बैठक भी नहीं हो पा रही है, जिससे नगर पंचायत के कई कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। हाल ही में नगर पंचायत गगरेट के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा के खिलाफ नगर पंचायत गगरेट के चार पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे। 23 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर करवाई गई वोटिंग के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाने के चलते अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा की कुर्सी चली गई थी।
विज्ञापन

अब नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए फिर से चुनाव होना है, लेकिन इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी अभी तक तारीख तय नहीं कर पाए हैं। इस संबंध में डीसी राघव शर्मा ने बताया कि नपं अध्यक्ष चुनाव के लिए एसडीएम गगरेट को अधिकृत किया है। उधर, एसडीएम विनय मोदी का कहना है कि पत्र अभी उनके कार्यालय नहीं पहुंचा है। पत्र आते ही अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह का अध्यक्ष बनना तय
नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, लेकिन वीरेंद्र शर्मा भी हारी हुई बाजी को पलटने के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। वह उन्हें पदच्युत करने में अहम भूमिका निभाने वाले पार्षदों पर फिर से डोरे डालने में लगे हैं। वीरेंद्र शर्मा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षद अपने फैसले पर अटल हैं। ऐसे में अब स्थानीय लोगों की दिलचस्पी भी इस चुनाव को लेकर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed