फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   SDM Amb's office remained illuminated till late night

Una News: देर रात तक रोशन नजर आया एसडीएम अंब का कार्यालय

Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
SDM Amb's office remained illuminated till late night
एसडीएम कार्यालय अंब में रात के समय जलाई गई लाइट। स्रोत जागरूक पाठक
उपमंडल अधिकारी ने अपने कार्यालय में नियमों की अवहेलना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदपुर (ऊना)। सीजफायर से पहले भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के मद्देनजर रात आठ बजे से पूर्ण ब्लैक आउट के आदेश जारी किए थे। इसके बावजूद उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अंब का कार्यालय देर रात तक रोशन पाया गया। यह आदेश स्वयं एसडीएम की ओर से जारी किया गया था और सबसे पहले उसी कार्यालय में उल्लंघन देखा गया। बंद कार्यालय के भीतर ट्यूब लाइटें जलती रहीं। मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। यह साफ दर्शाता है कि या तो आदेशों को लागू करवाने में घोर लापरवाही बरती गई, या फिर प्रशासनिक स्तर पर इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं लिया गया। यही नहीं उपमंडल के अन्य कई सरकारी भवनों में भी देर रात तक रोशनी जलती देखी गई।

स्थानीय लोगों में इसे लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि जनता को निर्देशों की अवहेलना पर जुर्माने और कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है, लेकिन जब बात प्रशासनिक निकायों की आती है तो कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed