फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scuffle between HR manager and employee in private industry, serious allegations leveled against each other

Una News: निजी उद्योग में एचआर मैनेजर और कर्मी में हाथापाई, एक दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 21 May 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Scuffle between HR manager and employee in private industry, serious allegations leveled against each other
पुलिस ने दोनों की शिकायत पर दर्ज किया क्रॉस मामला
विज्ञापन

उद्योग में सांप की बात पर बुलाया, फिर कर डाली धुनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। मैसर्ज मिडास केयर उद्योग में एचआर मैनेजर और कर्मी के बीच हाथापाई का मामला सामने आया है। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। मामला 20 मई का है। इसमें एचआर मैनेजर वीरेंद्र शर्मा पुत्र तिलक राज, निवासी गांव व तहसील डाडासीबा जिला कांगड़ा ने अपने ही उद्योग कर्मी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि 20 मई की सुबह जब वह अपने कार्यस्थल पर काम कर रहे थे तो कंपनी के एक कर्मी ने सांप देखने का बहाना बनाकर उन्हें फोन करके बुलाया। वहां पहुंचने पर कर्मी ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। दूसरी ओर उद्योग के कर्मचारी मजदूर नेता खुशहाल सिंह निवासी बाथू ने एचआर मैनेजर के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई। खुशहाल का कहना है कि उन्होंने उद्योग में सांप निकलने की सूचना मैनेजर को दी थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्होंने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की। खुशहाल ने यह भी आरोप लगाया कि मैनेजर पहले भी मजदूरों को अनावश्यक रूप से परेशान करते रहे हैं, जिसकी शिकायत कई बार संबंधित विभागों में की गई है। इस मामले में एसएचओ रिंकू सूर्यवंशी का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं। जल्द ही सच्चाई का पता लगाया जाएगा। यह घटना औद्योगिक क्षेत्र में तनाव का कारण बन गई है। उद्योग के अन्य कर्मचारियों ने भी घटना को लेकर चिंता व्यक्त की है। मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और औद्योगिक प्रबंधन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed