{"_id":"67d5814cdc15d48da00b8a17","slug":"scorpio-and-pickup-went-out-of-control-and-fell-on-the-road-five-devotees-from-punjab-injured-una-news-c-93-1-una1002-148631-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: स्कॉर्पियो और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरे, पंजाब के पांच श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: स्कॉर्पियो और पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरे, पंजाब के पांच श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
बसाल में हुए हादसे के दौरान क्षतिग्रस्त हुई स्कॉर्पियों कार। संवाद
चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर शाम हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बसाल गांव में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाली खोखे से जा टकराई। इसके साथ ही पीछे चल रही पिकअप गाड़ी के चालक ने भी नियंत्रण खो दिया और वाहन खेतों में गिर गया। हादसे में पंजाब के पांच श्रद्धालु घायल हुए हैं। दोनों गाड़ियों में श्रद्धालु मैड़ी मेले के लिए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात पौने सात बजे के करीब यह हादसा हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं की चीखो पुकार मच गई। सड़क पर अपने वाहनों में जा रहे अन्य श्रद्धालु भी वहां रुक गए और स्थानीय लोगों की मदद से स्कार्पियों गाड़ी और पिकअप में फंसे पांचों श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें निजी गाड़ियों में ही क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। जहां सभी का उपचार जारी है। हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार सिमरन जीत सिंह (21) पुत्र हरप्रीत सिंह निवासी भोईपुर जिला मोगा, कुलविंद्र सिंह (23) पुत्र रत्न सिंह निवासी भोईपुर मोगा, रणजीत सिंह पुत्र पीपल सिंह भोईपुर, पिकअप गाड़ी में सवार मनदीप कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी हरगोबिंदपुर बटाला जिला गुरदासपुर और सौरभ मेहरा पुत्र रमेश कुमार मेहरा निवासी वेरका इंदिरा कॉलोनी जिला अमृतसर घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में दाखिल करवाया गया है। हादसे में दोनों वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। पुलिस मामले को लेकर गहन तफ्तीश में जुट गई है।
पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई आरंभ की है। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।