फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scooty riding woman dies after being hit by tipper in Amrali

अमराली में टिप्पर की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत

Sun, 08 May 2022 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding woman dies after being hit by tipper in Amrali
अमराली में हुए सड़क हादसे के दौरान जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुलैहड़ (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर अमराली में शनिवार शाम एक स्कूटी टिपर की चपेट में आ गई। हादसे में स्कूटी सवार एक महिला मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। जिसका स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घटना के बाद चालक टिपर समेत फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एक उद्योग में ड्यूटी के बाद दोनों महिलाएं स्कूटी पर घर की तरफ जा रहीं थीं। इस बीच टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर अमराली में टिप्पर की चपेट में स्कूटी आ गईं। जिससे दोनों महिलाएं घायल हो र्गइं। जबकि टिपर चालक वाहन मौके से फरार हो गया। आनन-फानन घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने दुलैहड़ निवासी महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक अन्य महिला को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मृतका की पहचान मधुबाला पत्नी कृष्ण कुमार निवासी दुलैहड़ तहसील हरोली जिला ऊना और घायल की पहचान रविंद्र कौर पुत्री सतनाम सिंह निवासी हीरां थड़ा तहसील हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी टिपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को ट्रेस किया जा रहा है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराई स्कूटी, महिला घायल
मैहतपुर (ऊना)। मैहतपुर मुख्य बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार स्कूटी के डिवाइडर से टकराने से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई है। घायल महिला को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार महिला अपने घर की तरफ जा रही थी कि अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे की मुख्य वजह क्या रही इसकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक ऊना अस्पताल में अमर कौर पत्नी केहर सिंह निवासी वार्ड सात गांव बसदेहड़ा तहसील और जिला ऊना अचेत अवस्था में थी। इस कारण पुलिस उक्त महिला का बयान दर्ज नहीं कर पाई। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed