फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scooty rider injured in car collision

Una News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार घायल

Sun, 09 Jun 2024 02:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 09 Jun 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Scooty rider injured in car collision
अंब (ऊना)। क्षेत्र के बीजापुर में कार की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग पौने आठ बजे ऊना-अंब मार्ग पर बीजापुर में हादसा उस समय हुआ, जब ऊना की तरफ से अंब की ओर जा रही स्कूटी को पीछे से आ रही एक कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण स्कूटी सवार चैन सिंह पुत्र जगदीश राम निवासी बीजापुर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कार सवार वाहन सहित मौके से फरार हो गया। एसडीपीओ अंब डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed