फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Scooty coming from wrong direction hits, three people including couple injured

Una News: गलत दिशा से आई स्कूटी ने मारी टक्कर, दंपती समेत तीन घायल

Tue, 05 May 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 05 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Scooty coming from wrong direction hits, three people including couple injured
ऊना। पुलिस थाना सदर ऊना के तहत भठ्ठल कारखाना के पास रविवार को सड़क हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कूटी चालक तेज रफ्तार में गलत दिशा से आकर बाइक से टकरा गया। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्शदीप सिंह निवासी रामनगर अड्डा मार्केट, नंगल (पंजाब) ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी पत्नी अर्शप्रीत कौर के साथ बाइक पर जालंधर से घर लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे जब वे भठ्ठल कारखाना के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रही स्कूटी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अर्शदीप सिंह, पत्नी अर्शप्रीत कौर और स्कूटी चालक गोविंदा कुमार निवासी वार्ड नंबर 10, गांव नौगांवा, जिला पश्चिमी चंपारण (बिहार) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कहा कि स्कूटी चालक गोविंदा कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed