{"_id":"615c9bc88ebc3e0a541231d2","slug":"scooty-accident-una-news-sml3862649154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार की ट्रक के नीचे आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार की ट्रक के नीचे आकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतोषगढ़ (ऊना)। संतोषगढ़-टाहलीवाल रोड पर सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। ओवरटेक करते हुए स्कूटी सवार कार से टकरा कर ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
संतोषगढ़ पुलिस चौकी में नगर के वार्ड तीन निवासी मोहित पुरी पुत्र सतीश पुरी ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मोहित ने बताया कि वह टाहलीवाल में अपनी दुकान बंद करने के बाद दोस्त वरुण के साथ घर संतोषगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान स्वां नदी के पुल को पार करते ही उनकी कार से आगे जा रहा एक तेज रफ्तार स्कूटी चालक सामने से आ रही एक कार से टकरा कर रोड पर जा रहे ट्रक के आगे जा गिरा। जिससे ट्रक का टायर उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी भी ट्रक के नीचे फंस गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन करते हुए मामला दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक की शिनाख्त सगली राम पुत्र जगदीश राम निवासी गांव वड़ैहर के रूप में हुई है। पुलिस दुर्घटना की छानबीन कर रही है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की जांच जारी है।