{"_id":"66c508e984a53a42e60e3686","slug":"scooter-driver-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-in-bhaira-una-news-c-93-1-ssml1048-131075-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: भैरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: भैरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर चालक की मौत
Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना अंब के तहत भैरा गांव में सोमवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने स्कूटर चालक को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा इतना भयानक था कि स्कूटर चालक का सिर बुरी तरह से कुचला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज तक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह (43) निवासी गांव भलोह डाकघर बटूही तहसील व जिला ऊना के तौर पर हुई है। वह हलवाई की दुकान चलाता है। सोमवार रात करीब साढ़े 10:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर स्कूटर पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह भैरा के पास पहुंचा, तो किसी अज्ञात वाहन चालक ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी। उस वाहन का टायर स्कूटर चालक कुलवंत सिंह के सिर के ऊपर से गुजर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
उधर, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन से जुड़े सुराग मिले हैं, जल्द उसके चालक का पता लगाकर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।